Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

एक सप्ताह से लापता, महिला का कंकाल रुप में मिला शव



सहरसा : सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के बड़गांव पंचायत स्थित एक नहर के किनारे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार विते शुक्रवार की संध्या लगभग 6 बजे अचानक एक शव मिलने की सुचना मिली। शव को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा गया। शब को देखने पहुंचे गांव के ही मोहन शर्मा ने शव के हाथ में पहने चुड़ी से शव की पहचान अपनी पत्नी रिंकू देवी के रूप में की है। घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार विते 2 अगस्त की शाम बड़गांव वार्ड नं 3 निवासी मोहन शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी शौच करने बरियार गई हुई थी। जो काफी देर तक घर वापस नहीं आई। जिसके बाद काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। मृतक महिला के पति मोहन शर्मा परिवार के भरण-

पोषण के लिए मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। महिला लापता की सुचना मिलते ही पति दो दिन पूर्व घर वापस आया। इसी बीच विते शुकवार की शाम मृतक महिला का शव कंकाल रुप में बरामद हुआ। वहीं इस घटना की जानकारी बसनही पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हर बिंदु पर जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई।

Post a Comment

0 Comments