झारखंड की राजधानी रांची में 30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में सहरसा की बेटी ब्यूटी कुमारी ने अपनी जगह बना ली है। ब्यूटी कुमारी, जो बरियाही गांव की निवासी हैं और कोसी उच्च माध्यमिक विद्यालय सत्तोर में 10वीं कक्षा की छात्रा हैं, का चयन हॉकी बिहार की टीम में मिड फील्डर के रूप में हुआ है।
हॉकी बिहार की टीम का ग्रुप उड़ीसा और बंगाल के साथ है। टीम अपना पहला मैच 2 अक्टूबर को उड़ीसा के खिलाफ खेलेगी। ब्यूटी के चयन से उनके परिवार, स्कूल और पूरे सहरसा जिले में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर हॉकी सहरसा के मुख्य संरक्षक डॉ. रेनू सिंह और एलआईसी से अवकाश प्राप्त अधिकारी कुमार साहब सहित अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष टी एन सिंह, रमन झा, शशिशेखर सम्राट, संयुक्त सचिव अमर ज्योति, कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी और अन्य सदस्यों ने ब्यूटी कुमारी को शुभकामनाएं दी हैं। हॉकी सहरसा के सचिव सुनील कुमार झा ने भी ब्यूटी को बधाई देते हुए कहा कि सहरसा में हॉकी के प्रति जागरूकता की कमी है, लेकिन यहां के विद्यालयों के प्रधानों से अपील है कि वे छात्रों को इस खेल के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सहरसा में योग्यता की कोई कमी नहीं है, बस प्रोत्साहन की आवश्यकता है।
राष्ट्रीय स्तर पर जिले की बेटी के चयन से सहरसा के सभी खेल संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए ब्यूटी कुमारी को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
0 Comments