Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa Events : बनगांव में रंगों का संगम: होली महोत्सव में गूंजेगा संगीत और सांस्कृतिक उल्लास



बनगांव। कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में 12 मार्च से 14 मार्च तक बनगांव होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव हर साल होली के अवसर पर आयोजित किया जाता है और इस बार भी इसे संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खास बनाने की तैयारी की गई है।

हेमंत बृजवासी करेंगे खास प्रस्तुति

इस महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण होंगे सारेगामापा, लिटिल चैंप और राइजिंग स्टार विजेता एवं पार्श्व गायक हेमंत बृजवासी, जो होली आधारित गीतों और बॉलीवुड संगीत से समां बांधेंगे। उनके गीतों से महोत्सव की शुरुआत होगी, जिससे होली के रंग और भी गहरे हो जाएंगे।

शास्त्रीय संगीत से सजेगा महोत्सव

होली महोत्सव में शास्त्रीय संगीत की भी शानदार प्रस्तुतियां होंगी। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक प्रो. अविनाश, पंडित हरीश तिवारी और शास्त्रीय गायिका सावणी सिंदे अपनी कला का प्रदर्शन कर महोत्सव को संगीतमय रंगों से भर देंगे।

कार्यक्रम का शेड्यूल

  • 12 मार्च – महोत्सव का भव्य उद्घाटन कलावती खेल मैदान में होगा। संध्या में भगवती स्थान पर पंडित हरीश तिवारी की शास्त्रीय प्रस्तुति होगी।
  • 13 मार्च – बिषहरी स्थान में पंडित हरीश तिवारी और सावणी सिंदे की सांगीतिक प्रस्तुति।
  • 14 मार्च – अंतिम दिन सावणी सिंदे और प्रोफेसर अविनाश शास्त्रीय संगीत के साथ महोत्सव का समापन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments