Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : अंशु झा बने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव, संगठन में उत्साह की लहर



सहरसा : राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी ने सामूहिक विचार-विमर्श के बाद अंशु झा को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है। इस निर्णय के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और समाज सेवा को लेकर नई रणनीतियाँ तय की जा रही हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ललित झा ने कहा कि अंशु झा जैसे समर्पित कार्यकर्ता के प्रदेश महासचिव बनने से संगठन की रीति-नीति समाज के हर वर्ग तक पहुँच सकेगी और महासभा की जमीनी पकड़ और भी मजबूत होगी।

नवनियुक्त महासचिव अंशु झा ने अपने मनोनयन पर आभार प्रकट करते हुए कहा, "संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाऊँगा। संगठन को सशक्त और प्रभावशाली बनाने के लिए मैं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करूंगा।"

उन्होंने बताया कि महासभा सदैव समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए सकारात्मक और ठोस कदम उठाती रही है। "मैं अपने स्वाभिमान, राष्ट्र और समाज हित में पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए संगठन को शिखर तक पहुँचाने का प्रयास करूंगा," उन्होंने कहा।

अंशु झा के मनोनयन पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश झा, जिला प्रभारी भगवान राय, जिला महिला प्रभारी अनुजा मिश्रा, जिला सह प्रभारी अंशु मिश्रा, केशव चौधरी, ब्रजेश राय, प्रभात रंजन, रमण झा, मुन्ना चमन, बमबम मिश्रा, अरविंद झा, रणविजय राज, चिरंजीव झा, जवाहर ठाकुर, नन्द कुमार चौधरी, नीतिन ठाकुर, निशांत झा, भूषण मिश्रा, राजेश ठाकुर, सत्यम झा, टिंकु मैथिल, विजय झा, शंकर चौधरी, मनोरंजन, प्रवीण राय, टुसी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, अर्चना झा सहित कई अन्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी।



Post a Comment

0 Comments